शिवपुरी। दिल्ली की काॅमर्स टीचर्स फाउंडेशन ने शिवपुरी जिले के कॉमर्स एक्सपर्ट विकुल कुमार जैन को सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के सर्वश्रेष्ठ परिणाम के लिए सम्मानित किया है।वर्ष 2024-25 के अकाउंटेंसी विषय के परिणामों के अनुसार इंटरनेशनल काॅमर्स ओलंपियाड को संचालित करने वाली
दिल्ली की काॅमर्स टीचर्स फाउंडेशन ने सेंट बेनेडिक्ट स्कूल शिवपुरी के अकाउंटेंसी शिक्षक विकुल कुमार जैन को उनके श्रेष्ठ परिणाम हेतु सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पूरे देश केएकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी एवं इकोनॉमिक्स के
लगभग 100 शिक्षक सम्मानित किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश के केवल तीन शिक्षक थे जबकि पूरे देश में से पंजाब हरियाणा दिल्ली और अधिकतर दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरला एवं आंध्रप्रदेश तक के राज्यों से भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हिमांशु गुप्ता (सेक्रेटरी सी.बी.एस.ई.) एवं सी.एस. धनंजय शुक्ला (प्रेसिडेंट आई.सी.एस.आई.) रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी (डायरेक्टर एफीलिएशन सीबीएसई) एवं सी.ए. जी.एस.ग्रेवाल (अकाउंटेंसी बुक के लेखक) थे। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड, लोधी गार्डन के पास, नई दिल्ली में किया गया।इस उपलब्धि पर धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने उन्हें बधाई दी है।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें