Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: अगर "ज्योतिरादित्य सिंधिया" मेरा नाम है, तो ‘ज्योति’ का "प्रकाश" लाना मेरा काम: सिंधिया ने शिवपुरी के पिछोर में कहा

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी को दी ऊर्जा की सौगातें
*पिछोर विधानसभा के एक उपकेन्द्र का लोकार्पण व तीन का किया भूमिपूजन
पिछोर/शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज शिवपुरी जिले की जनता को विद्युत उपकेंद्रों और जनकल्याणकारी परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने शिवपुरी में पिछोर विधानसभा में नवनिर्मित गरेठा बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण किया और इसके अलावा चमरुआ, मुहासा और पिपरा के उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। 
अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा नाम है तो ‘ज्योति’ का प्रकाश लाना मेरा काम: सिंधिया
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा नाम है तो ‘ज्योति’ का प्रकाश लाना मेरा काम है, इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।उन्होंने कहा कि मेरे नाम में ही ‘ज्योति’ शब्द है, और जब भी मैं आपके बीच आता हूँ, अपने साथ प्रकाश लेकर आता हूँ।
उन्होंने कहा कि ये उपकेंद्र आने वाली पीढ़ियों और आपके जीवन, आपके गाँव-गाँव को रोशन करेंगे।
*लगभग 100 गाँवों को मिलेगा सीधा लाभ
शिवपुरी में 4 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से अब लगभग 100 गाँवों को सुदृढ़ बिजली आपूर्ति
मिलेगी। सिंधिया ने इस अवसर पर मोदी सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार 17000 से अधिक गाँवों में बिजली पहुँची है, यह नया भारत का नया
उजाला है। ये नए उपकेन्द्र इसी प्रतिबद्धता और सेवा के संकल्प का पर्याय हैं।
*गरेठा विद्युत सब-स्टेशन का किया लोकार्पण, 3 अन्य सब-स्टेशनों का किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री ने आज गरेठा में ₹2.19 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी सब- स्टेशन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जिससे गरेठा के आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित होगी। 
इस अवसर पर सिंधिया ने चमरुआ ₹2.02 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 33/11 केवी सब- स्टेशन, मुहासा में ₹2.68 करोड़ की लागत से और ₹1.46 करोड़ की लागत से पिपरा में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत सब- स्टेशनों का शिलान्यास भी किया। 
*जनसेवा को समर्पित सिंधिया
उक्त विद्युत परियोजनाओं से इन क्षेत्रों में न केवल बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी परेशानियों का समाधान भी होगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की यह पहल शिवपुरी जिले की प्रगति को नई दिशा देगी और विकास की गति को और तेज करेगी।
सोफे की कुर्सी टूटी तो सिंधिया ने कहा, आपने देख लिया न जिलाध्यक्ष कितने वजनदार हैं 
दर असल पिछोर के गरेठा में आयोजित कार्यक्रम में एक सोफे पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित तीन लोगों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव भी बैठे थे। जिलाध्यक्ष भाषण देकर जब वापस सोफे पर बैठे, तो सोफे की एक टांग टूट गई और उस पर बैठे चारों नेता गिरते- गिरते बचे। यह देखकर सिंधिया ने मजाक में कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष कितने बजनदार हैं, यह आपने देख लिया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129