आज गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी की कक्षा दसवीं के छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान दिलाने के उद्देश्य से नरवर थाना का शैक्षिक अवलोकन कराया गया। इस दौरान बच्चों ने यह समझा कि थाना क्यों होता है, उसका समाज में क्या महत्व है, यहाँ कौन प्रभारी होता है और प्रत्येक अधिकारी की क्या जिम्मेदारियाँ होती हैं।
थाना प्रभारी श्री विनय यादव जी ने अत्यंत सरल भाषा में बच्चों को जानकारी दी, जिसमें कंप्यूटर पर कैदियों की जानकारी, जिले में घटी घटनाओं का रिकॉर्ड, रिकॉर्ड रूम का महत्व, अस्त्र-शस्त्र का उपयोग एवं कैदियों के अधिकार जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल थीं।
यह अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभप्रद रहा। हमें विश्वास है कि इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाएँगी और उन्हें समाज के वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करेंगी।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें