गुवाहाटी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए स्वदेशी 4जी स्टैक और 1 लाख स्वदेशी बीएसएनएल टॉवर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देश का हर कोना इस स्टैक के जरिए कनेक्टिविटी से जुड़ेगा और हर वर्ग का इसका लाभ उठाकर अपने जीवन को सहज बनाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे उत्तर पूर्वी राज्य का पहला गांव हो, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का गांव हो या लेफ्टविंग एक्सट्रीमिज्म के जिले हों, चाहे द्वीप हों या चाहे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के गांव हो, सभी को हाई स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट किया जाएगा और भारत के 6 लाख 40 हजार गांवों में मोबाइल नेटवर्क की कैपेबिलिटी 100% सैचरेशन के आधार पर की जाएगी।
सिंधिया ने इसके कनेक्टिवटी के दूरगामी लाभ गिनाते हुए कहा कि असम का युवा इंटरनेट के साथ पूरे विश्व से अपना ज्ञान प्राप्ति कर सकता है, अरुणाचल प्रदेश के बुनकर विश्व के मार्केट से जुड़ पाएंगे, किसान और अन्नदाता वो मंडी से जुड़ पाएंगे और मरीज को एक क्लिक पर डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। केन्द्रीय मंत्री ने इस टेलीकॉम कनेक्टिविटी को एक जीवन सेतु करार दिया।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें