#धमाका_अच्छी_पहल: श्री सिद्धेश्वर मंदिर के भक्तों ने चंदा कर दूर किया मंदिर के रास्ते का अंधकार, जिला प्रशासन के अधीन संचालित है मंदिर का ट्रस्ट फिर भी अव्यवस्था पसरी
शिवपुरी। श्री सिद्धेश्वर स्थित कैला माता मंदिर के रास्ते में अंधकार को देखकर सिद्धेश्वर युवा मंडल आगे आया और युवा मंडल के सहयोग से प्रकाश एवं लाइटिंग की व्यवस्था की गई। ज्ञात रहे कि नवरात्र के चलते पिछले चार दिन से शहर के मध्य स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर कैला माता मंदिर के रास्ते में घोर अंधकार छाया हुआ था जबकि यह मंदिर प्रशासन के अधीन आता है और ट्रस्ट है। यह अंधकार देखकर सिद्धेश्वर युवा मंडल आगे आया और उन्होंने आपस में चंदा करके मंदिर के रास्ते में प्रकाश की जवाबदारी ली जिसके नतीजे में शुक्रवार से मंदिर के प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। भक्तों ने बताया कि मंदिर में साफ सफाई से लेकर तमाम कमियां मौजूद हैं जिसे प्रशासन को दूर करवाना चाहिए। जिससे नगर के प्रथम देवता श्री महादेव मंदिर, श्री सिद्धेश्वर की गरिमा कायम रह सके। बता दें कि मंदिर में अनेक देवी देवता विराजे हैं और हर साल यहां मेला भरता है। इधर एसडीएम आनंद राजावत ने बीते रोज मंदिर परिसर के मेले को बड़े फायदे के साथ ठेके पर दिया है जिससे मंदिर ट्रस्ट को 45 लाख राजस्व की आय होगी। ये ठेका पहले सिर्फ 11 लाख में ही दे दिया गया था। हालांकि भक्तों का कहना है कि ट्रस्ट के पास बड़ी राशि पहले से मौजूद है जिससे मंदिर की व्यवस्था बेहतर की जा सकती हैं। यहां मंदिर परिसर में रावण के पुतले का भी दहन किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें