शिवपुरी। नगर में गंदे पानी की सप्लाई की बात हो, जगह जगह पानी लीकेज की बात हो और अगर लीकेज कई बार लिखने कहने के बाद ठीक हो भी जाए तो गड्ढे ठीक से नहीं भरने पर एक ही नाम सामने आता है मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना और इस परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहे नपा के इंजीनियर सचिन चौहान का अपनी टीम पर लगता है कोई नियंत्रण नहीं है। आज उनकी लापरवाही कहिए या उनकी टीम की गुना नाके पर बीते कई दिनों से एक लाइन भी है सड़क में लीकेज हो रही थी। लोगों ने मीडिया से कई बार खबर लगवाई और आखिर देर सही उस लीकेज को तीन चार बार में सुधार लेने का दावा किया गया लेकिन गड्ढे को उसी गड्ढे से निकली मिट्टी से भरवा दिया गया। नतीजा ये हुआ कि बीच चौराहे पर हुआ ये गड्ढा बीते दिनों एक बस दुर्घटना का सबब बन गया। जिसकी सुध न तो थीम रोड की रक्षक पीडब्ल्यूडी ने ली और न ही नगर पालिका ने ली। जिसके बादआज नगर की ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मिलकर उक्त गड्ढे में कत्तल डलवाई है जिससे कुछ राहत तो मिलेगी लेकिन सही तब होगी जब डामरीकरण किया जाएगा। उक्त रस्ते से न सिर्फ बसें बल्कि भारी भरकम ट्रक दिन रात निकलते हैं।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें