शिवपुरी। जैन समाज की उभरती हुई पत्रकार और समाज सेविका आरती जैन को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की मध्य प्रदेश महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक इंडिया जी की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष एड. राजीव जैन सैनानी द्वारा की गई है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि आरती जैन जैन शासन की प्रभावना और समाज सेवा के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अंकित जैन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विजन को पूरा करने में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें