पुष्प वर्षा से नगर में हुआ भव्य स्वागत
करैरा। विश्व हिंदू परिषद जिला पिछोर ने दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति का शोर्य संचलन करैरा नगर में शक्ति-यात्रा एवं शस्त्र पूजन भव्यता के साथ मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक नचिकेता तिवारी जिला सह संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया किकार्यक्रम का सुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में योगिता दीदी रहीं। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की बहिनों ने नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन निकाला।
इस अवसर पर जिला संयोजिका आरती ओझा, सह संयोजिका विशाखा पांडे,मोनिका पुरोहित,शालिनी सोनी(पार्षद), भावना लोधी, ज्योति जोशी ,मोनिका वर्मा, लाली कुशवाह,दीपाली परिहार सहित एक सैकड़ा से अधिक दुर्गा वाहिनी की सदस्य उपस्थित रहीं।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें