#शिवपुरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर महिला समिति द्वारा 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ इस चुनरी यात्रा में भाग लिया। नगर में जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा मां राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। जिसमें गुरुद्वारा चौक माधव चौक गांधी चौक बस स्टैंड विष्णु मंदिर रोड होते हुए श्री सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर सिद्धेश्वर प्रांगण पर श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई।
रथ में सवार हुई कन्या रूपी माता
इस अवसर पर डीजे की धुन पर माता रानी के भजनों के बीच चुनरी यात्रा में सम्मिलित महिलाएं नृत्य करते गए व रथ में माता के स्वरूप में कन्याओं को विराजमान कर चुनरी यात्रा में माता की अलौकिक छटा दिख रही थी।शोभायात्रा का नगर के अलग-अलग हिस्सों में भक्त जनों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया। माता रानी की भक्ति में ली महिलाओं द्वारा विगत तीन वर्षों से निरंतर चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें भारी संख्याओं में महिलाओंद्वारा भागीदारी की जाती रही है जिसमें श्रीमती रेखा उपाध्याय कृष्णा सिंघल सीमा रेनू सिंघल मुन्नी गुप्ता श्रीमती मुन्नी देवी शर्मा उर्मिला श्रीवास्तव अंजली शर्मा रिंकी भार्गव आदि भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें