Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिले में तूफानी अंदाज में जारी है "स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान", आज तीन शिविर लगे, गांधी पार्क में लगा सुपर स्पेशलिटी शिविर, करेरा के साथ साथ नगर के वरदान हॉस्पिटल में भी लगा स्वास्थ्य शिविर

रविवार, 28 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*जिले में लगातार जारी है स्वास्थ्य अभियान
* यथार्थ हॉस्पटील झांसी के सहयोग 602 मरीजों का हुआ परीक्षण, भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया रक्तदान 
शिवपुरी,28 सितम्‍बर 2025। महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में आज करैरा नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी के यथार्थ सुपर स्पेशयल्टी हॉस्पीटल के सहयोग से 602 रोगियों ने पंजीयन कराकर उपचार प्राप्त किया। शिविर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक रणवीर रावत ने रक्त दान किया।  
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिले के पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं यथार्थ हॉस्पीटल झांसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेडिसिन के 138, अस्थिरोग के 40, स्त्रीरोग के 84, नाक.कान.गला के 16, दंत रोग के 54, एक्स.रे के 56, शिशु रोग के 66 और एन.सी.डी. के 138 मरीजों सहित कुल 602 रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसी के साथ टी.बी. मरीजों को फूड वास्केट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
शिविर के साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायकरणवीर सिंह रावत, आयुष्मान मित्र राहुल दीक्षित, जितेन्द्र योग, श्याम सुंदर मसराम, दानिश खाँन, अंकित खटीक, विमल साहु, संदीप रावत, आशीष अग्रवाल एवं नरेन्द्र रावत ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। 
शिविर की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई जिसमें करैरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा महामंत्री रणवीर रावत एवं अन्य जन प्रतिनिधियों पूजन अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक माननीय रमेश खटीक ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ही जीवन का आधार है। शिविर में मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, रामस्वरूप रावत, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, पवन निगौती, नफीस खाँन, चंदू सक्सेना सहित नगर के गणमान्यजन एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मरीजों एवं छात्र.छात्राओं को फल वितरण के साथ किया गया।
वरदान हॉस्पटील में 150 रोगियों का हुआ परीक्षण, 65 हदय रोगी, 85 यूरोलॉजी के आए मरीज
- जिला भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने किया शुभारंभ 
।। शिवपुरी 28सितम्बर 2025।। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बरदान हॉस्पीटल में मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें हदय रोग के 65 तथा 35 यूरोलॉजी रोगियों ने उपचार कराकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में रोगियों को एचवी, वीपी,शुगर सहित ईसीजी की निःशुल्क जांच की गई। 
उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आहवान पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत वरदान हॉस्पीटल द्वारा मल्टीस्पेशयल्टी कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर भी उपस्थित रहे।  शिविर में  जिसमें सुप्रसिद्ध हदय रोग विशेष डॉ टीडी सिंह, यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रवेश गुप्ता द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 150 रोगियों ने पंजीयन कराया। जिसमें 65 हदय रोगी तथा 85 यूरोलॉजी समस्याओं से ग्रसित रोगियों ने उपचार कराया। शिविर में एचवी, वीपी, शुगर के साथ रोगियों की निःशुल्क ईसीजी भी की गई। शि्िवर का शुभारंभ में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने आयोजकों का साधुवाद करते हुए सरकार के प्रयास में स्वास्थ्य विभाग तथा वरदान हॉस्पटील की सराहना की।
सुपर स्पेशयल्टी कैंप में 280 रोगियों का हुआ परीक्षण, 100 हदय रोगी, 120 ईएनटी तथा 80 श्वसनतंत्र के आए मरीज
- मानव वेलफेयर एवं जय मॉ अम्बे समाज एसोसिएशन ने लगाया मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ कैंप
शिवपुरी 28सितम्बर 2025। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत मानव वेलफेयर सोसायटी एवं जय मॉ अम्बे एसोसिएशन ने गांधी पार्क मैदान में मल्टी स्पेशलील्टी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें हदय रोग के 100, ईएनटी के 120 तथा श्वसनतंत्र की समस्या से ग्रसित 80 रोगियों ने उपचार कराकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में रोगियों को एचवी, वीपी,शुगर सहित ईसीजी की निःशुल्क जांच की गई। 
उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आहवान पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में मानव वेलफेयर सोसायटी एवं जय मॉ अम्बे एसोसिएशन ने सप्ताह में दूसरी बार मल्टी स्पेशयल्टी हेल्थ चैकप कैंप का आयोजन किया। जिसमें ग्वालियर के सुप्रसिद्ध हदय रोग विशेष डॉ आकाश मोदी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ मुकेश रावत एवं श्वसन एवं फेफडे रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक चौपडा द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 285 रोगियों ने पंजीयन कराया। जिसमें 100 हदय रोगी, 120 नाक कान गला रोगी तथा 80 श्वसन तंत्र की समस्याओं से ग्रसित रोगियों ने उपचार कराया। शिविर में एचवी, वीपी, शुगर के साथ रोगियों की निःशुल्क ईसीजी भी की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार सरकार का अभिनव एवं अनुकरणीय प्रयोग है क्योंकि यदि घर में महिला स्वस्थ्य रहेगी तो पूरा परिवार सशक्त और सक्षम रहेगा।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129