Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स एवं लायंस क्लब क्लासिक ने किया शिक्षक सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन

रविवार, 7 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स एवं लायंस क्लब क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में साइंस कॉलेज शिवपुरी में एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव, वरिष्ठ प्राध्यापक जी.पी. शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र गर्ग सहित सभी प्राध्यापकों को श्रीफल, माला एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में एरिया लीडर लायन गोपेंद्र जैन, रीजन चेयरमैन लायन पवन जैन, एम.ओ.सी. लायन अशोक रंगढ़ जी एवं लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स के संस्थापक अध्यक्ष लायन गौरव खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स के अध्यक्ष लायन पुनीत गोयल, सचिव लायन सूरज बंसल, कोषाध्यक्ष लायन रमन गुप्ता तथा लायंस क्लब क्लासिक के अध्यक्ष लायन संजीव ढींगरा, सचिव लायन अमन चौधरी, कोषाध्यक्ष लायन महेश हरियानी सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण का सराहनीय योगदान रहा।
सदस्यों में लायन कोणार्क प्रताप सिंह, लायन राजीव गुप्ता, लायन शैलेन्द्र गर्ग एवं लायन सोनू गोयल सहित अन्य सभी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव ने शिक्षकों को समाज की धुरी बताते हुए कहा कि “शिक्षक ही विद्यार्थियों को जीवन की दिशा प्रदान करते हैं।”
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव ने कहा कि “शिक्षक बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है।”
वहीं रीजन चेयरमैन लायन पवन जैन ने कहा कि “लायंस क्लब द्वारा किया गया यह सम्मान शिक्षकों के प्रति आभार और कृतज्ञता का प्रतीक है।” कार्यक्रम का संचालन लायन अशोक रंगढ़ जी ने किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129