शिवपुरी। जिला अस्पताल की बताई जा रही एक एंबुलेंस ने रविवार की रात 12 बजे ग्वालियर से शिवपुरी आ रही मां पीतांबरा बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर एम्बुलेस भी डेमेज हुई है उसमें सवार मरीज बाल बाल बचा। मौके पर मौजूद एडवोकेट चंद्रभान सिंह ने बताया कि एंबुलेंस चालक शराब पीए था। वाहन में गांजे की पुड़िया भी लिए था। बड़ी घटना टल गई। एंबुलेंस का नंबर UP 80 FT 2848 है। जिसका चालक शराब पिए हुए था। उक्त एंबुलेंस में गांजे की पुड़िया भी मिली। जबकि एंबुलेंस में मरीज और अटेंडर भी जा रहे थे। एंबुलेंस चालक ने अपनी एंबुलेंस को तेजी व लापरवाही से नशे की हालत में चलाकर पीछे से यात्री बस मां पीतांबरा में टक्कर मार दी जिससे यात्री बस का पिछला राइट साइड का क्षतिग्रस्त हुआ और एंबुलेंस वाले के सिर में भी चोट आई। एंबुलेंस भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें