Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी दौरा 10, 12 सितंबर को, प्रेस क्लब का आयोजन 12 को ट्रस्ट विलेज में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन भी करेंगे

सोमवार, 8 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 12 सितंबर 2025 को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे। 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे पिछोर के गरेठा में उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2:30 बजे ग्राम चमरौआ में उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। शाम 4:30 बजे ग्राम मुहासा और 6:30 बजे ग्राम पिपरा में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव एवं अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि आप
12 सितंबर को वापिस शिवपुरी लौटेंगे और अपराह्न 3:45 बजे टूरिस्ट विलेज में प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पूर्व इसी दिन सुबह 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से कोटा सोसायटी ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे छत्री रोड स्थित परिणय वाटिका में व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:15 बजे शांति नगर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन भी करेंगे। शाम 5:25 बजे ग्राम  सिंहनिवास में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। अंत में होटल जय विलास पैलेस ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129