शिवपुरी। शहर के तिकोनिया पार्क के पास स्थित बबूल के पेड़ पर आज सुबह एक युवती रस्सी से फांसी पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई है। सड़क के किनारे दीवार के अंदर पड़ पर लड़की युवती जब किसी राहगीर ने देखी तो किसी तरह पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिस पेड़ पर युवती लटकी मिली है उसके पैर जमीन पर मिले है जिससे लोगों कोलग रहा है कि किसी ने उसे जान बूझकर फांसी पर लटका दिया हो। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवती ने पेड़ पर चढ़कर गले में फंदा डाला और लटक गई मौत के बाद उसके पैर जमीन तक आए है, युवती ने खुद फांसी लगाई है। उक्त युवती के पास उसकी मार्कशीट, आधार कार्ड और डिस्चार्ज मोबाइल भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसका नाम सपना बघेल उम्र 21 पुत्री खुमान सिंह निवासी सतनवाडा वारा बताया जा रहा है जो शिवपुरी में पढ़ाई करती थी। पुलिस को प्रेम प्रसंग का अनुमान है। घटना शहर के मुख्य व्यस्त इलाके में होने से सनसनी फैल गई है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें