शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड वसूली की गई है। नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को नगर पालिका द्वारा राशि रूपये 31,50,000/- (इकत्तीस लाख पचास हजार रूपये) की वसूली की गई, जो अभी तक की नेशनल लोक अदालत में सबसे ज्यादा वसूली का आंकड़ा निकाय द्वारा पार किया गया है। वसूली कैम्प में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, नगर पालिका सीएमओ श्री आनंद राजावत (अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी), कार्यालय अधीक्षक श्री राजेश सक्सेना, राजस्व निरीक्षक श्री सुधीर मिश्रा, समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री राघवेन्द्र श्रीवास्तव, लेखापाल एवं निकाय के अन्य कर्मचारियों द्वारा वसूली कार्य में अपना पूर्ण योगदान देकर सराहनीय कार्य किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बधाई दी गई।
नगर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निकाय द्वारा लगभग 400 स्ट्रीट लाईट पोलों को भी दुरूस्त किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं कैम्पों में उपस्थित होकर वसूली कार्य हेतु नगर के उपभोक्ताओं को जागरूक कर निकाय की वसूली में पूर्ण योगदान दिया। ये जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने दी। #Shivpuri













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें