Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारतीय स्टेट बैंक गुरुद्वारा शाखा, शिवपुरी ने पुलिस आरक्षक के बीमा दावा की एक करोड़ राशि का चेक उनके परिवार को सौंपा

शनिवार, 20 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
#SHIVPURI शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक गुरुद्वारा चौक शाखा, शिवपुरी द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज खाता धारक आरक्षक की दुर्घटना उपरान्त मृत्यु पर बीमा दावा अंतर्गत ₹1,00,00,000/- (रूपये एक करोड़ मात्र) की राशि का चेक उनके परिवार को सौंपा गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ज्योति रंजन, शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री अविनाश यादव, मुख्य प्रबंधक (डिपोजिट) श्री उमेश श्रीवास्तव, फील्ड अधिकारी श्री हेमंत उपाध्याय, सेवा प्रबंधक सुश्री मेघा कुमारी, मुख्य सहायक श्री संजय वर्मा, रिलेशनशिप मैनेजर श्री परमाल सिंह के साथ साथ शाखा में पदस्थ सभी स्टाफ भी उपस्थित रहे।
भारतीय स्टेट बैंक पुलिस कर्मियों के लिए विशेष वेतन खाता योजनाएं संचालित करता है, जिसके अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में ₹1 करोड़ तक का बीमा लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य हमारे सुरक्षा बलों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
भारतीय स्टेट बैंक की गुरुद्वारा चौक शाखा द्वारा इस तरह के क्लेम त्वरित स्वीकृत कराने में अग्रणी रहा हैं तथा पूर्व में भी पोलिस सेलरी पैकेज के तहत आरक्षक के एक्सीडेंट के पश्चात परिवार को एक करोड़ की राशि तथा ITBP के जवान की सामान्य मृत्यु के पश्चात परिवार को दस लाख की राशि प्रदाय की गई थी I
कार्यक्रम में एसबीआई अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। भारतीय स्टेट बैंक, गुरुद्वारा चौक शाखा, शिवपुरी ने ये जानकारी दी।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129