Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कायस्थ महासभा की महिला ईकाई का डांडिया कार्यक्रम 28 सितंबर को

शनिवार, 20 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत की हाल में ही आयोजित एक बैठक में महिला प्रकोष्ठ द्वारा हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा के अवसर पर डांडिया नृत्य के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कायस्थ महासभा की महिला ईकाई की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी भटनागर ने बताया कि कायस्थ महासभा की महिला ईकाई द्वारा वर्ष भर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं इसी क्रम में इस वर्ष भी आगामी 28 सितंबर को स्थानीय उत्सव वाटिका में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीतू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अस्थाना एवं श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में सिर्फ कायस्थ समाज की कोई भी महिला निर्धारित शुल्क जमा कर कार्यक्रम में सहभागी बन सकती है। कायस्थ महासभा की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती संगीता श्रीवास्तव एवं डांडिया प्रभारी श्रीमती यामिनी भटनागर ने बताया कि डांडिया कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रतिदिन शिवमन्दिर टॉकीज के पीछे स्थानीय संस्कार गार्डन में कोरियोग्राफर श्री अजय चीतल. द्वारा शाम 5.00 से 6.30 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा जिसमें डांडिया में भाग लेने वाली सभी बहने सादर आमंत्रित हैं। डांडिया कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु गठित आयोजन समिति की प्रभारी श्रीमती सुनीता गौड़, श्रीमती मिनल अस्थाना ,नूतन सक्सेना एवं पूजा सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के मध्य महिलाओं के लिए बेस्ट डांडिया डेकोरेशन , बेस्ट ट्रेडीशनल ड्रेस एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी चलती रहेंगी जिस हेतु कोई शुल्क नहीं है कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागी बहनों हेतु सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। साथ ही आयोजन समिति ने बताया कि जो बहने या छोटी बच्चियां डांडिया में भाग न लेकर मात्र कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित होना चाहती हैं वो भी कुछ निर्धारित शुल्क देकर कार्यक्रम में उपस्थित हो सकती हैं।   आखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती सुचिता भटनागर एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने समाज की सभी मातृशक्ति को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129