शिवपुरी। “इनरव्हील क्लब विश्व में महिलाओं की बड़ी संस्थाओं में से एक है, गत वर्ष इस संस्था ने अपने 100 वर्ष पूरे करके शताब्दी वर्ष मनाया, मुझे जानकर खुशी हुई कि आप इतनी बड़ी संस्था से जुड़ी हुई हैं। इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड अभी नया क्लब है, इस क्लब ने इस सत्र में 120 प्रोजेक्ट किये और 25 अवार्ड लेकर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, मेरी शुभकामनाएं हैं की अगले सत्र में भी आप इसी ऊर्जा के साथ कार्य करके नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी।”
यह बात इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड के पद स्थापना समारोह में RTO श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना सिंह और क्लब की सत्र 2024– 25 अध्यक्ष डॉ सुनीता गौड़ ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ सुनीता गौड़ ने कार्यक्रम प्रारम्भ करने की घोषणा की, कार्यक्रम के प्रारम्भ में कुसुम ओझा और दीपा वैश्य ने इनरव्हील प्रार्थना की। क्लब की अध्यक्ष डॉ सुनीता गौड़, सचिव रूबी जैन, नव निर्वाचित अध्यक्ष विजया राजे चौहान और नव निर्वाचित सचिव स्वाति वर्मा ने मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह का फूलमालाओं द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात क्लब की अध्यक्ष डॉ सुनीता गौड़ ने शब्दों के माध्यम से स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की सचिव रूबी जैन ने क्लब द्वारा किये गए वर्ष भर के कार्यों को सचिवीय प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया। डिस्ट्रिक्ट असेंबली बीकानेर में क्लब को इस वर्ष कुल 25 अवार्ड मिले, मुख्य अतिथि ने क्लब की पूरी टीम को ये अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष विजया राजे चौहान को कॉलर पहना कर और पिन लगाकर नवीन सत्र का दायित्व सौंपा, इसी प्रकार सचिव रूबी जैन ने नवीन सचिव स्वाति वर्मा को पिन लगाई, कोषाध्यक्ष नीलम जैन और सी सी संध्या विकास अग्रवाल ने नवीन कोषाध्यक्ष रूबी जैन, आई एस ओ अमीषा जैन और सी सी उर्वशी राजपूत को पिन लगाकर अपने-अपने पद का दायित्व सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजया राजे चौहान ने नवीन सत्र में होने वाली योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। डॉ. अनीता वर्मा ने मुख्य अतिथि रंजना सिंह का परिचय दिया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना सिंह ने सभा को संबोधित किया। सत्र 2024–25 में किये गए प्रोजेक्ट में सहयोग देने वाले सदस्यों और व्यक्तियों को गत वर्ष की अध्यक्ष डॉ सुनीता गौड़ और सचिव रूबी जैन ने प्रशस्ति–पत्र एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिसमें मेडिकल कैम्प के लिए क्लब की समस्त डॉक्टर्स स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु चतुर्वेदी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ.डॉ मेघा प्रभाकर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला चोरसिया, स्पेशल एजुकेटर डॉ. उर्वशी राजपूत को सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. उमा जैन, पत्रकार बंधु विपिन शुक्ला मामा, संदीप बांझिल, पशु रक्षक संघ के ललित गर्ग, युवान जैन, सी ए नीतू गोयल, जया शर्मा, शशि शर्मा, बिंदु छिब्बर, दीप्ति त्रिवेदी, रेणु जैन, अमीषा जैन, संध्या विकास अग्रवाल, सोनिया सांखला, सरिता अग्रवाल, मोना ढींगरा और देवश्री गौड़ को भी सम्मानित किया गया।
नवीन सत्र के प्रोजेक्ट भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत लिए गये जिसमें डॉ. रितु चतुर्वेदी को यंग ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मिले द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनी शिवपुरी की उक्ति पाराशर के सम्मान में उनकी माताजी इंदु पाराशर पिताजी नवीन पाराशर को प्रशस्ति– पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया तथा एक महिला को सिलाई मशीन प्रदान की गई । उपाध्यक्ष नीलम जैन ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. दीपेश सांखला, इनरव्हील क्लब शिवपुरी की अध्यक्ष वर्षा जैन, सचिव स्मिता सिंघल के साथ क्लब की अध्यक्ष विजया राजे चौहान, सचिव स्वाति वर्मा, डॉ. सुनीता गौड़, नीलम जैन, रूबी जैन, अमीषा जैन, उर्वशी राजपूत, दीप्ति त्रिवेदी, संध्या विकास अग्रवाल, सोनिया सांखला, डॉ. अनीता वर्मा, डॉ.रितु चतुर्वेदी, डॉ.दीपमाला चोरसिया सरिता गोयल, प्रिया अरोड़ा, मंजू बंसल, कुसुम ओझा, दीपा वैश्य, शशि शर्मा, बिंदु छिब्बर, अल्पा सांखला, अंशु गोयल, भारती जैन,सरिता अग्रवाल, मोना ढींगरा, चेतना गुप्ता, मीना गोयल, साधना मंगल, शीला अग्रवाल, गरिमा गोयल सभी अपने जीवन साथी के साथ उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का संचालन सोनिया सांखला और अमीषा जैन ने किया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें