Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "रामायण हमारे संस्कारों की आत्मा है", "इंटर हाउस रामलीला प्रसंग प्रतियोगिता" में "टोपेज़ हाउस प्रथम", "बाल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल" में हुआ "शानदार आयोजन"

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* "रामायण केवल एक कथा नहीं, बल्कि भारतीय जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन है।"
SHIVPURI शिवपुरी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, सहनशीलता, विनम्रता और धर्म पालन की प्रेरणा देता है। इन आदर्शों को बच्चों के माध्यम से मंच पर जीवंत देखना स्वयं में गर्व का विषय रहा।
बाल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में 29 /9/ 2025 को संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर के मार्गदर्शन में रामायण आधारित इंटर हाउस रामलीला प्रसंग प्रतियोगिता का सफल एवं सांस्कृतिक गरिमा से पूर्ण आयोजन किया गया। छात्रों ने निम्न प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया—
बाली–सुग्रीव युद्ध
सीता स्वयंवर
राम–लक्ष्मण एवं परशुराम संवादसंजीवनी बूटी प्रसंग
प्रसंगों की शुरुआत प्रेरक एवं भावनात्मक पंक्तियों से हुई, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो उठा। बीच में रामायण ज्ञान पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए, जिनका उत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक दिया।
प्रतियोगिता परिणाम
* टोपाज़ हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
* रूबी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।
ये आयोजन भी बने आकर्षण के kendr
कार्यक्रम में  देवी उपासना नृत्य और बंगाली डांस की शानदार प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्य तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती मधु मित्तल सचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुनीता गौड़ एवं श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी द्वारा निभाई गई।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदु छिब्बर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श मार्गदर्शन है। 
विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय ने आयोजन को बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने वाला बताया। इस आयोजन को लेकर जिले के अग्रणी मीडिया हाउस mamakadhamaka.com के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला ने कहा कि बच्चों को भारत के असल मूल्यों की जानकारी देना आवश्यक है, उन्हें हमारे देश के ग्रन्थ, साहित्य से परिचय कराकर हम उन्हें देश प्रेम और आदर्श विद्यार्थी तो बना ही सकते हैं साथ ही उन्हें अच्छे संस्कार भी दे सकते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आयोजन किए जाने और बच्चों को रामायण प्रसंग अभिनीत करने पर बहुत
बहुत बधाई दी है। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129