करेरा। जिला मुख्यालय पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ को अपने कार्य के साथ-साथ करेरा अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी का प्रभार जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दिया गया। श्री धाकड़ ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रभार ग्रहण किया एवं तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। करेरा तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा तहसीलदार विजय त्यागी, अशोक श्रीवास्तव, फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी सहित स्थानीय अधिकारियों ने मुलाकात कर शासन द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि करेरा में पदस्थ एसडीएम अजय शर्मा के पिताजी के स्वर्गवास होने से उनके अवकाश पर चले जाने से श्री धाकड़ को करेरा का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें