Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: सामाजिक सदभाव की मिसाल शिवपुरी के माँ महाकाली दरबार में ग्वालियर संभाग के प्रसिद्ध न्यू दयाल बैंड के शहजाद भाई (भूरा) ने दी नवरात्रि जागरण में सुंदर भजनो की प्रस्तुति

शनिवार, 27 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* श्री महाकाल सेना निरंतर करती है, भव्य आयोजन
* झूम उठे भक्तगण, दिया सामाजिक एकता का संदेश, सब रहे हमेशा परिवार की तरह 
शिवपुरी। शहर की सिद्देश्वर इंद्रा कॉलोनी में स्थित श्री नर्मदेश्वर महाकाल बाबा का मंदिर समाजसेवी कुक्कू भाई ने अपनी माँ श्रीमति विद्यादेवी जी की स्मृति में बनवाया है। इस महाकाल बाबा के मंदिर पर प्रतिवर्ष, गणेश उत्सव, होली, जन्माष्टमी एवं अन्य आयोजन के साथ नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है, और निरंतर 15 साल से माँ काली जी प्रतिमा बिराजित की जाती हैं,
जिसमें रात्रि जागरण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, उसी क्रम में माँकाली की प्रतिमा स्थापित की है। इसी मां के दरवार में कल रात्रि ग्वालियर संभाग का प्रसिद्ध न्यू दयाल बैंड अपनी टीम के साथ माँ के दरवार
में भजन प्रस्तुत करने आया था। कार्यक्रम के आयोजक थे कपिल रजक, दाऊद पठान, कुक्कू भाई। समिति के इस  कार्यक्रम में एकता एवं सदभाव की झलक देखते ही बन रही थी जिसमें सैकड़ो हिन्दू मुस्लिम भाइयो ने मिलकर भजन एवं देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति पर जोरदार नृत्य किया। 
कुक्कू भाई ने बताया की ये हमारी सिद्देश्वर इंद्रा कॉलोनी हैं यहां हम सभी हिन्दू मुस्लिम भाई एक परिवार की तरह रहते हैं एवं सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो में हमेशा एक दूसरे के साथ खडे रहते हैं।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
शमशाद पठान, शाहीद पठान, चाँद पठान, दाऊद पठान, कपिल रजक, जीत रजक, अर्जुन भाई, रवि शर्मा, देवेंद्र शर्मा, शुभम सेन, रोहन सेन, चंदू राजावत, आशीष मेट एवं सैकड़ो भक्तगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129