Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शासकीय उ.मा. वि.इंदार के छात्र छात्राओं ने किया पॉलीटेक्निक कॉलेज शिवपुरी का भ्रमण

शनिवार, 27 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शासकीय उ.मा. वि.इंदार के छात्र छात्राओं ने पॉलीटेक्निक कॉलेज शिवपुरी का भ्रमण किया।
जिले के जिला शिक्षा अधिकारी  श्री विवेक श्रीवास्तव एडीपीसी श्री राजाबाबू आर्य और व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी श्री मोहित भार्गव के निर्देश अनुसार व संस्था के प्राचार्य श्री नीरेंद्र सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में बदरवास विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय उ मा वि इंदार के व्यावसायिक शिक्षा में इंडस्ट्रियल विजिट के तहत कुल 57 छात्र छात्राओं को बस के द्वारा जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का भ्रमण दिनांक 25/09/2025 को किया गया,जिसमें कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य द्वारा कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से लेकर उनके महत्व व डिप्लोमा करने के उपरांत मिलने वाले रोजगार के बारे में सभी जानकारियों को बच्चो के साथ साझा किया गया,सभी बच्चो को कॉलेज में स्थापित विभिन्न ट्रेडों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया,बच्चो ने भी उक्त सभी जानकारियों को समझते हुए अपनी अपनी डायरी में नोट किया,बच्चो के साथ संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री दुर्गेश जाटव, भूपेंद्र रघुवंशी श्री मति संतोषी शर्मा व्यावसायिक शिक्षक श्री अनस खान,फिरोज अली भी उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान बच्चो को खाना के पैकेट का वितरण भी किया गया साथ ही सभी बच्चों को सकुशल अपने अपने घर को ओर रवाना किया गया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129