शिवपुरी। आज यूआईटी आरजीपीव्ही इंजीनियरिंग कॉलेज में वन विभाग सतनबाड़ा के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के पास विभिन्न प्रजातियों जैसे कदम, शीशम, आंवले अन्य कई के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित वन अधिकारियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
संस्थान के स्टाफ एवं छात्रों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी ताकि वे हरे-भरे वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन में योगदान दे सकें।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें