Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर चौधरी का संदेश, अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं

बुधवार, 24 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी शहर के विकास के लिए कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
शिवपुरी। नगर की विभिन्न समस्याओं और शहर के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी ने की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर चौधरी ने अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। 
बैठक की मुख्य बातें:
 नगर पालिका की भूमिका: कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में नगर पालिका शिवपुरी की महती भूमिका है।
* वर्तमान और नए कार्य: वर्तमान में चल रहे विकास कार्य जारी रहेंगे और नए कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
* योजना पर मंथन: किसी भी कार्य को धरातल पर लागू करने से पहले योजना पर विचार-विमर्श आवश्यक है।
* सौंदर्यकरण: थीम रोड पर पौधे लगाने और अन्य सौंदर्यकरण कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हालांकि लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं को बारिश के बाद पौधारोपण का क्या मतलब।
* स्वच्छता और सुंदरता: कलेक्टर ने शहर की स्वच्छता और सुंदरता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#shivpuri















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129