Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: भागवत कथा श्रवण से ही सभी पाप नष्ट हो जाते है : पं. राधेश्याम, ग्राम पाड़ोदा के हनुमान मंदिर जारी संगीतमय भागवत कथा

बुधवार, 3 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते है और पुण्य की प्राप्ति होती है। पापियों का भी भगवान कल्याण करते है। जीव कभी नहीं मिटता है वह भगवान का अंश होता है। जिसका जीवन है उसका मरण निश्चित है। उक्त बात कोलारस विकास खण्ड के ग्राम पाड़ोदा में स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराते हुए आचार्य पं. राधेश्याम  भार्गव ने कही। 
गौरतलब है कि ग्राम पाडोदा में निवासरत सभी के सहयोग से प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। पण्डित श्री शर्मा ने आगे कहा भागवत कथा ऐसी दिव्य कथा है जो सभी की सांसारिक व आध्यात्मिक की इच्छा पूर्ति करती है।
भगवान श्रीकृष्ण की यह कथा भक्तो का रोम रोम  आनन्दित हो जाता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129