Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: देश के जानेमाने सिद्ध पीठ मां पीतांबरा और धुआं मति माई के दरबार में आज नवरात्र के शनिवार को हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा, शिवपुरी वालों के भंडारे में किसी ने चलित तो किसी ने बैठकर चखा घुटमा सब्जी, मटर पनीर, कद्दू की सब्जी, पूड़ी और रसगुल्ले का स्वाद, व्रत वालों को मिला फलाहार, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारा

शनिवार, 27 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। देश के जानेमाने सिद्ध पीठ मां पीतांबरा और धुआं मति माई के दरबार में आज नवरात्र के शनिवार को हजारों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा। अवकाश होने, नवरात्र होने और धुआं मति माई के विशेष दर्शन का दिन शनिवार होने के चलते हजारों भक्तों ने आज
दतिया पहुंचकर माई के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जगह जगह भंडारे आयोजित किए गए लेकिन शिवपुरी वालों का सत्रहवा भंडारा चर्चा का विषय बना रहा।
गहोई धर्मशाला में अंदर लोग बैठकर भंडारा चख रहे थे तो बाहर रनिंग परसादी का वितरण भंडारा जारी था। हजारों भक्त लाइन में लगकर मन भरके
भंडारे का स्वाद चखते नजर आए। घूटमा आलू , मटर पनीर और कद्दू की सब्जी सुबह 9 बजे तक भक्तों की थाली में पहुंच चुकी थी। जिनका व्रत था उनके लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी जबकि मीठे की शोभा बूंदी के साथ रसगुल्ले में बढ़ाई। लगातार सत्रह साल से नगर के
पीतांबरा माई के भक्त मिलकर भंडारा करते आ रहे है। आज शिवपुरी के सिद्धेश्वर से बस के माध्यम से भक्तों को दतिया ले जाया गया। निःशुल्क यात्रा में महिलाओं को
प्राथमिकता मिली। जिन्होंने भंडारा स्थल पर बने मंच पर राधा रानी की प्रस्तुति में भाग लिया। शाम को माई के दर्शन किए फिर रात को भंडारा परसादी के बाद शिवपुरी लौटे। जबकि शिवपुरी वालों के विशाल भंडारा के प्रमुख सदस्य वरिष्ठ पत्रकार दीपक अरोरा, शिक्षाविद नवीन सक्सेना, राजू राठौर, गणेश कुलश्रेष्ठ, करेरा के पत्रकार अमित दुबे सहित सैकड़ों साथियों ने मिलकर हजारों भक्तों की भंडारे का स्वाद चखाया। माइक पर कमान नवीन ने संभाली।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129