शिवपुरी। "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से वात्सल्य समूह, शिवपुरी द्वारा डॉ. उमा जैन वुमेन्स हेल्थ क्लिनिक एवं अरिहंत पैथोलॉजी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलआयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान एवं रोकथाम करना था।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषिश्वर ने किया।
उन्होंने कहा कि "स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। जब महिलाएँ स्वस्थ रहेंगी तो परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ एवं सशक्त होंगी।"
उन्होंने कहा कि "स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। जब महिलाएँ स्वस्थ रहेंगी तो परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ एवं सशक्त होंगी।"
विशिष्ट अतिथि ई. जी. पवन जैन ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विशेष अभियान "स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार" के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ लें और अपने स्वास्थ्य तथा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती का आधार है। सचिव श्री अजय कुमार जैन ने मंच से संबोधित करते हुए वात्सल्य समूह की विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। श्री संजीव जैन ने मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया। शिविर के संयोजक डॉ. दिलीप जैन ने मंच से पधारे हुए सभी विशिष्ट अतिथियों, वात्सल्य समूह के पदाधिकारियों एवं उपस्थित महिला शक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग हेतु सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर वात्सल्य समूह के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में डॉ. उमा जैन, डॉ. सुरभि जैन, डॉ. शाहवाज ख़ान एवं मेडिकल कॉलेज से पधारे डॉ. दिव्यांश गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार व परामर्श प्रदान किया।
डॉ. उमा जैन ने उपस्थित महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एवं स्तन कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने
'समय पर जाँच और स्क्रीनिंग न केवल महिलाओं की जान बचाती है, बल्कि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव का अवसर भी देती है। स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है।"
'समय पर जाँच और स्क्रीनिंग न केवल महिलाओं की जान बचाती है, बल्कि उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव का अवसर भी देती है। स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है।"
शिविर में की गई जाँचें एवं उपलब्धियाँ
*कुल पंजीकृत महिलाएँ: 193
*सामान्य स्वास्थ्य जाँच (Hb, शुगर, BP): सभी 193 महिलाएँ
*ANC चेकअप (Hb, शुगर, HIV, ग्रुप, Urine R/M): 69
*स्त्री रोग संबंधी जाँचें (अनियमित माहवारी, PCOD, बांझपन, संक्रमण आदि): 89
*किशोरियों की जाँचें: 21 (PCOD-9)
*सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर स्क्रीनिंग: 71
VIA/VILI टेस्ट: 71
*पैप स्मीयर : 21
*कोलपोस्कोपी : 15
*सर्वाइकल बायोप्सी : 4
*सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि : 1 महिला
*स्तन कैंसर की पुष्टि : 1 महिला
*हृदय स्वास्थ्य जाँच (ECG): 25
*हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप): 13
*डायबिटीज: 6















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें