Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: रौद्र रूप में आए DEO विवेक श्रीवास्तव, 20 प्राचार्य, 1 बीईओ को थमाया नोटिस, बार-बार निर्देशों के बावजूद उच्च माध्यमिक शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर भी प्रस्ताव और प्रमाणीकरण समय पर प्रस्तुत न करना पड़ा भारी

सोमवार, 15 सितंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से हड़कंप, 20 प्राचार्य और एक बीईओ को दिया कारण बताओ नोटिस
*-बोले श्रीवास्तव, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
शिवपुरी। शिक्षा महकमे में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई, इस कार्रवाई में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव द्वारा 20 प्राचार्यों और एक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बार-बार निर्देशों के बावजूद उच्च माध्यमिक शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर भी प्रस्ताव और प्रमाणीकरण समय पर प्रस्तुत नहीं किए।
*क्यों जारी हुए नोटिस*
संचालनालय लोक शिक्षण भोपाल के पत्र क्रमांक 1863 दिनांक 11.09.2025 और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ग्वालियर के पत्र क्रमांक 4917 दिनांक 12.09.2025 में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 31 अगस्त 2025 तक जिन शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके प्रस्ताव और प्रमाणीकरण 17 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से भेजे जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 12 सितम्बर को ही आदेश जारी कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी माँगी थी और व्यक्तिगत स्तर पर भी अधिकारियों को दूरभाष से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक किसी ने भी नस्तियां प्रस्तुत नहीं कीं।
*इन्हें थमाए नोटिस*
कारण बताओ सूचना-पत्र जिन अधिकारियों को जारी किए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं –
1. संतोष सेन, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. रन्नौद
2. श्रीमती अर्चना शर्मा, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 शिवपुरी
3. सुनील श्रीवास्तव, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य भा.उ.मा.वि. सिरसौद
4. राजेश कम्ठान, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. सेवड़ा
5. रामनिवास जाटव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बदरवास
6. अरविंद यादव, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. करैरा 
7. श्रीमती कविता लोधी, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.कन्या उ.मा.वि. करैरा
8. श्रीमती गीतांजली यादव, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. दिनारा
9. विवेक महेन्द्रा, प्राचार्य शा.कन्या उ.मा.वि. कोलारस
10. अशोक लोधी, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य था.उ.मा.वि. भौती
11. विजयराम लोधी, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. कन्या पिछोर
12. गंधर्व सिंह जाटव, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. उत्कृष्ट पिछोर
13. श्रीमती गुणमाला गुप्ता, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. मनपुरा
14. देवेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. मल्हावनी
15. धनीराम कुशवाह, प्राचार्य था.उत्कृष्ट उ.मा.वि. नरवर
16. के.पी. जाट, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य था.कन्या उ.मा.वि. नरवर
17. नवलकिशोर उचाडिया, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. मगरौनी
18. अरविंद सड़ैया, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. करही
19. संतोष शर्मा मुहारी, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. मुहारी
20. रामगोपाल शर्मा, प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य था.उ.मा.वि. कन्या खनियाधाना
21. श्रीमती अंजना मिश्रा, प्राचार्य था.हाईस्कूल ठर्रा
*जिला शिक्षा अधिकारी के तीखे तेवर*
जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने आदेश में कहा है कि अधिकारियों का यह आचरण कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता है, जो म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने और आवश्यक फाइलें जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
उच्च स्तर तक पहुँचा मामला
इस आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल, कलेक्टर शिवपुरी, जिला पंचायत सीईओ और संयुक्त संचालक ग्वालियर को भी भेजी गई है। इससे साफ है कि अब मामला उच्च स्तर की निगरानी में आ गया है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129