Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी के संस्थापक कै.माधो महाराज की 149 भी जयंती मनाई गई

रविवार, 26 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर को पूर्ण सुविधा युक्त बसाने वाले कै. श्रीमंत माधो महाराज प्रथम की जयंती आज सादगी के साथ समारोह समिति द्वारा शहर के हृदय स्थल माधव चोक पर प्रातः 10:30 बजे पूर्ण विधि विधान से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता संगीता जोशी द्वारा पूजा अर्चना, माल्यार्पण व दीप प्रज्बलित कर मनाई गई।कार्यक्रम  के अध्यक्ष रामकृष्ण मितल मुन्ना भैया ने बताया की कै.माधो महाराज द्वारा नगर में लाखों लोगों के निवास के अनुसार शहर की बसाहट की गई एवं जल स्रोत,स्वास्थ्य शिक्षा, सुरक्षा, सभी प्रकार की शासकीय भवन सुविधा लघु उधोगों का ध्यान रखते हुऎ शिवपुरी को जिला बनाया गया जो पहले नरवर जिला हुआ करता था श्रीमंत द्वारा उद्योगपतियों को निःशुल्क भूमि, सर्व सुविधाएं देकर शहर को बसाया।
कार्यक्रम के संयोजक मोहन मधुर ने बताया की आज हम कै. श्रीमंत माधो महाराज प्रथम की 149 बी जयंती मना रहे हैं। 150वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में विशाल रूप से मनाई जायेगी।
 कार्यक्रम में विशेष रूप से आई दिल्ली की फिल्म डायरेक्टर मुस्कान जोशी, एडवोकेट इंसान जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, पूर्व राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, भाजपा अध्यक्ष जसवंत जाटव पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, ललित जैन, रमेश पहलवान, हरवीर सिंह रघुवंशी, डॉक्टर एस.के जैन, विपिन शुक्ला, शशी शर्मा, डा मेघा प्रभाकर, मनीष बंसल,मुन्नालाल कुशवाह,मणिराम राठौड़, ऊषा भार्गव, अनिल गोयल, शिल्पी राठौड़, वासुदेव राठौड़, सतीश अग्रवाल, विष्णु सोनी, महेंद्र गोयल, राजिया खान, राम किशोर गुप्ता, रूपाली खंडेलवाल, विनोद राठौड़, राधा ओझा, ओम प्रकाश अग्रवाल, मंजुला जैन सहित शहर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
*कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी (अम्मा महाराज) समारोह समिति ने मनाई कै. माधो महाराज प्रथम की जन्म जयंती
शिवपुरी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार 26 अक्टूबर 2025 को कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधो महाराज सिंधिया जी ( प्रथम) की 149वीं जयंती के उपलक्ष पर में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है समिति सचिव सौरभ सांखला ने बताया कि अनेक कार्यक्रम जिसकी शुरुआत रविवार को छतरी परिसर (शिवपुरी) प्रतिमा पर  पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने छतरी परिसर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बताया कि गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में पूरे वर्ष भर अलग- अलग सेवा गतिविधियों के माध्यम से कै. माधौ महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और वर्ष 2026 में इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान सभी के लिए छतरी में प्रवेश एंट्री गेट नंबर 1 से रही। इस पुष्पांजलि के अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्य. सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, तेजमल सांखला अध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, राजेश जैन ( पत्ते वाले), पवन जैन (पीएस), पुरानी शिवपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, मेडिकल कालेज डीन डॉक्टर परमहंस, नवजीवन हॉस्पिटल से डॉक्टर अरविंद धाकड, नीलू शुक्ला, श्यामसुंदर राठौर , सौरभ सांखला, अनिल गोयल , संजय गौतम ,अशोक कोचेटा, विष्णु सोनी,  राजीव शर्मा, दिनेश गर्ग (गुड्डा) , दीपेश अग्रवाल, लालू शर्मा , राजकुमार शर्मा, अभिनंदन सांखला, हरजीत सिंह हीरा (समिति सदस्य ) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129