Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी प्रधान डाकघर में मनाया सुकन्या शक्ति दिवस

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रधान डाकघर शिवपुरी में मंगलवार को सुकन्या समृद्धि दिवस मनाया गया। अधीक्षक डाकघर शिवपुरी डाक संभाग श्री एच .एस. भिलवार द्वारा सहायक अधीक्षक डाक घर भ्रमण श्री आर.के.शिवहरे जी तथा सहायक अधीक्षक उप संभाग शिवपुरी  श्री मनोज प्रताप सिंह जी  की उपस्थिति में दुर्गाअष्टमी के पावन दिवस  को  सुकन्या रक्षा अभियान के अंतर्गत  "सुकन्या शक्ति दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधीक्षक  भिलवार द्वारा  एवं उनकी टीम के द्वारा 21 कन्याओं के सुकन्या समृद्धि खाते  खुलवाकर एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत की गई l इस अवसर पर 21 कन्याओं का पुष्प माला पहनाकर , रोली अक्षत लगाकर  उनका पूजन किया गया तथा मिठाई ,टॉफी, स्केच पेंसिल देकर सम्मानित  किया गया। सभी अभिभावकों से एवं उपस्थित आम व्यक्तियों एवं ग्राहकों  से अधीक्षक श्री भिलवार द्वारा निवेदन कर अपील की गई कि शिवपुरी जिले के अंतर्गत समाज में जो भी व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त है वह गरीब एवं असहाय जनों की बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते (जो  मात्र राशि 250 से खुलता है )  21 से लेकर 251 तक सुकन्या खाते शिवपुरी जिले में स्थित  सभी शहरी डाकघरों एवं ग्रामीण शाखा डाकघरों खुलवाकर  पुण्य का कार्य करे ।तथा   समाज में एक सामाजिक समरसता एवं उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत प्रस्तुत करे ।इस अवसर पर 21 सुकन्या के  माता पिता , अभिभावकों ,आम जनो, ग्राहकों सहित  डाकपाल  श्री विशाल कपूर प्रधान डाकघर तथा संभागीय कार्यालय का समस्त स्टाफ  एवं ग्राहक तथा अभिकर्ता उपस्थित थे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129