Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कायस्थ समाज महिला प्रकोष्ठ का गरबा डांडिया महोत्सव सम्पन्न

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी महिला प्रकोष्ठ के द्वारा नवरात्रि पर्व पर गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें शिवपुरी शहर की ही नहीं कोलारस की भी कायस्थ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में निर्णायक मंडल ने कायस्थ समाज के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज एवं माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिवानी भटनागर एवं प्रभारी डॉ. सुनीता गौड़ ने श्री चित्रगुप्त जी महाराज एवं मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया,  कार्यकारिणी संयोजक सुचिता भटनागर, कार्यकारी अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुषमा खरे, महामंत्री नीलम श्रीवास्तव,  कोषाध्यक्ष शिल्पा अष्ठाना ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी रिषिका अष्ठाना, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष यामिनी भटनागर ने निर्णायक मंडल का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण  सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा,सर्वश्रेष्ठ मेकअप,सर्वश्रेष्ठ गरबा डांडिया नृत्य, सर्वश्रेष्ठ डांडिया सजावट, समय निष्ठा एवं लकी ड्रा थे।  सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में सुचिता भटनागर ने प्रथम स्थान और वंदना श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सर्वश्रेष्ठ मेकअप में प्रगति श्रीवास्तव ने प्रथम और काव्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सर्वश्रेष्ठ गरबा डांडिया नृत्य में नीतू श्रीवास्तव प्रथम और सुनीता गौड़ द्वितीय रहीं, सर्वश्रेष्ठ डांडिया सजावट में शोभा श्रीवास्तव प्रथम और पूजा सक्सेना द्वितीय रहीं, समय निष्ठा में पद्मा श्रीवास्तव और लक्की ड्रा में आस्था खरे ने पुरस्कार प्राप्त किया सांत्वना पुरस्कार ऊषा श्रीवास्तव को दिया गया।  संगीता श्रीवास्तव और ममता अष्ठाना ने अपने मधुर भजन की स्वर लहरियों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । गरबा नृत्य के पूर्व समस्त प्रतियोगियों ने हाथों में दिये लेकर माता की आरती की और अंत में डांडिया रास खेला। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की समस्त उपाध्यक्ष मीनल अष्ठाना, कामना सक्सेना, सुशीला निगम, पूजा सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, ममता अष्ठाना, मधु श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव उपस्थित रहीं वहीं समस्त मंत्री भारती कुलश्रेष्ठ, संगीता श्रीवास्तव, पद्मा श्रीवास्तव , टीना श्रीवास्तव, नूतन सक्सेना, कल्पना सक्सेना, ज्योति सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। निर्णायक मण्डल में नेत्रा जोशी, सोनिया मदान और उर्वशी चानना शामिल थीं कार्यक्रम का संचालन सचिव रेणु भटनागर ने किया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129