दो बत्ती चौराहा पर हुआ कार्यक्रम
जिले के बीजेपी नेताओं जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, हरवीर सिंह, विजय शर्मा, सहित कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने की श्रद्धांजलि अर्पित
मुन्ना कुशवाह ने दी श्रद्धांजलि
कैलाशवासी श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाहा द्वारा शिवपुरी के दो बत्ती चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कुशवाह ने कहा, महाराज साहब का जनसेवा, सरलता और लोकहित के प्रति समर्पण आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी स्मृतियाँ सदैव अमर रहेंगी और उनके आदर्श हमें समाज एवं राष्ट्र सेवा की राह दिखाते रहेंगे।"
डॉ रश्मि गुप्ता ने किया शिविर का आयोजन खुद ने भी किया रक्तदान, जुटा 11 यूनिट रक्त
कैलाशवाशी श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी की पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के वर्धमान डेन्टल क्लीनिक ग्वालियर बायपास शिवपुरी पर कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ रश्मि गुप्ता अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शा कन्या महाविद्यालय शिवपुरी ने किया। खास बात ये रही कि खुद उन्होंने रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत कैलाश वासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह जाटव , पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, संजय सांखला आदि मौजूद थे।
जिसमें सर्वप्रथम रक्त दान किया डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ शिवम् दुबे, डॉ विक्रम गौण, डॉ महेन्द्र सिंह वर्मा, पंकज समाधिया,
देवेन्द्र तोमर, उपेन्द्र सिंह तोमर, नन्द किशोर रजक, अभिषेक धाकड़, अखिलेश शर्मा, सोनू राजावत ने रक्तदान किया।
-
जितेन्द्र जैन (गोटू) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
कै. श्रीमंत महाराजा माधवराव सिंधिया जी की 24वीं पुण्यतिथि जितेन्द्र जैन (गोटू) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी मनाई। विद्यापीठ छात्रावास, फतेहपुर में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसादी ग्रहण की।
जैन ने कहा कि महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और शौर्य की अमिट गाथा रहा है। आपने समाजहित और जनकल्याण को सदैव प्राथमिकता दी। आपके द्वारा प्रज्वलित की गई ज्योति आज ज्योतिरादित्य बनकर पूरे देश में उजाला फैला रही है। जब तक सूरज चांद रहेगा, माधव तेरा नाम रहेगा।
#madhawraoscindia #JyotiradityaMScindia #BJPGovernment
#Jyotiraditya M Scindia
#Mahaaaryman JM Scindia
#Aaryaman J Scindia
#BJP4IND















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें