अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा। सेना प्रमुख ने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आर्मी चीफ ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था और ये ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था।" सेना प्रमुख ने कहा- पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। उस समय पूरा विश्व भारत के साथ जुड़ गया था। पूरे विश्व ने इस आतंकी हमले की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में 9 टारगेट हिट किए थे, इनमें से 7 आर्मी ने और 2 वायु सेना की ओर से हिट किए गए थे। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तय किया था कि कोई भी बेकसूर नहीं मारा जाए। हमारा टारगेट केवल आतंकी ठिकानों, उनके ट्रेनिंग सेंटर और आतंकियों के आकाओं को खत्म करना था।
राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साथ लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साथ लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश की कोई भी महिला अपनी मांग में सिंदूर लगाती है तो उस समय वो भारतीय सेना के जवानों को याद करती है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर किया गया है, पूरे ऑपरेशन का नाम एक ही रखा गया था, जबकि इससे पहले जो भी ऑपरेशन किए गए हैं, उनके नाम अलग-अलग हुआ करते थे। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिन आतंकी ठिकानों को भारत ने खत्म किया था, उनका सबूत भी पूरी दुनिया को दिखाया है। अगर भारत सबूत नहीं दिखाता तो पाकिस्तान इन सबको छुपा लेता। उन्होंने कहा कि इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है।
सेना के तीन अधिकारियों का किया सम्मान
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें