Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: अभा कायस्थ महासभा शिवपुरी ने लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी ने लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 अक्टूबर को देश के दो महान सपूतों को श्रद्धांजलि देने और उनके संस्मरण को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी इकाई द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कनक भवन पर आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम  भारत माता के सच्चे सपूत श्री लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पों के साथ उपस्थित बंधुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की । उसके पश्चात  इन दो सच्चे सपूतों के संस्मरण पर परिचर्चा करते हुए श्री राकेश भटनागर ने  स्वरचित कविता के माध्यम से अपने उद्गार व्यक्त किए वही श्री देवी प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने 1965 के युद्ध मैं विषमताओं के बावजूद उनके देश को संगठित कर और अन्न को बचाने के उनके प्रयास पर प्रकाश डाला भूपेंद्र भटनागर ने बताया कि ये शास्त्री जी की विशेषता थी कि उन्होंने राजनीति मैं ईमानदारी और दृढ़ता की वो मिसाल पैदा की की कोई  राजनेता उसे आज तक छू नहीं पाया। राजीव श्रीवास्तव और विष्णु श्रीवास्तव जी ने उनके संस्मरणों से आज के युवाओं को सीख लेने की सलाह देते हुए अपने उद्गार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम के अंत में सभा के जिलाध्यक्ष श्री अनुराग अस्थाना जी ने राजनीतिक सुचिता के लिए शास्त्री जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके योगदान को आत्मसात करते हुए प्रेरक जीवन जीने की सलाह युवा वर्ग को दी ।
आज के कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ से राजेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अनिल निगम और युवा प्रकोष्ठ से चिराग खरे, प्रभांशु भटनागर गुलशन माथुर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव और देवेंद्र खरे उपस्थित रहे। संगठन के संरक्षक मंडल से श्री जगनमोहन श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम के अंत में समाज की महान विभूतियों को याद करने और उनके जीवन लक्ष्यों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129