उन्होंने विस्तार से बताया कि "ऑनलाइन गेम खेलते समय उनकी 13 साल की बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी।" अक्षय कुमार आज 3 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के 'साइबर अवेयरनेस मंथ 2025' के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। तभी अक्षय ने कहा कि "मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है।" अक्षय कुमार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा कि "हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक 'साइबर पीरियड' होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए।"














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें