शिवपुरी। मप्र अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष के जिला अध्यक्ष कैप्टन पं चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्रों में स्व- घोषणा पत्र मान्य किये जाने के लिए कलेक्टर के नाम का ज्ञापन अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन ने लिखा है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की अंतर्गत अधिसूचित सामान्य प्रशासन विभाग की सेवा आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) जो संविधान के अनुच्छेद 341 एवं 342 के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर संशोधित अधिसूचना क्रमांक एफ 85-25-4-84 दिनांक 26 दिसंबर 1984 द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य पिछड़ा वर्ग को प्रदत्त आरक्षण की परिधि में नहीं आते हैं, को आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज सूची में स्व- घोषणा पत्र का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। उक्त पत्र में कहीं भी सपथ - पत्र अथवा नोटरी कृत दस्तावेज का उल्लेख नहीं है। अतः अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष मांग करती है कि(EWS) प्रमाण पत्रों हेतु आवेदन में स्व घोषणा पत्र स्वीकार किया जाए।
इस अवसर पर संभागीय सचिव पंडित बालमुकुंद पुरोहित, जिला अध्यक्ष पंडित चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित हरिवंश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष पंडित नरहरि प्रसाद अवस्थी, सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, महा सचिव पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री पंडित सुनील शुक्ला, मीडिया प्रभारी पंडित मुकेश गौड़, सचिव पंडित संजय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक हरि बल्लभ शर्मा उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें