*- गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया
शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को शिवपुरी शहर की विभिन्न बस्तियों के अलावा कोलारस नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया।इस दौरान इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवक शामिल हुए।
रविवार को शिवपुरी नगर की मोहनी सागर बस्ती, फतेहपुर बस्ती, लुधावली बस्ती, पुरानी शिवपुरी बस्ती, राजश्वेरी बस्ती का पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में आरएसएस के सभी स्वयंसेवक पूरी गणवेश के साथ कदमताल के साथभाग लेते नजर आए। इन बस्तियों के अंतर्गत शहर के विभिन्न मार्गों से यह पथ संचलन निकला।
इस दौरान गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस पथ संचलन में करीब 1000 से अधिक संख्या में गणवेश धारी स्वयं सेवक कतारबद्ध होकर समापन स्थल पर पहुंचे। समापन स्थल पर मुख्यवक्ता द्वारा अपना वक्तव्य दिया गया। इसके साथ ही कोलारस नगर में भी पथ संचलन निकला। इस पथ संचलन में भी पूरे जोश के साथ स्वयंसेवक शामिल हुए।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें