Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: एबीवीपी विजयपुर इकाई ने मूर्तियों के विसर्जन के समय क्वारी नदी में कचरा न फेंकने लोगों को किया जागरूक

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
विजयपुर। विजयपुर नगर में क्वारी नदी के घाट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएफडी आयाम के अंतर्गत नवरात्रि के दौरान मूर्ति विसर्जन के समय कुंआरी नदी में कचरा फेंकने से लोगों को रोका और नदी को प्रदूषित न करने को लेकर लोगों को जागरुक भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा मूर्ति विसर्जन के समय लोगों को कचरा डस्टबिन में डालने की सलाह दी। इस दौरान राहुल वैष्णव भाग संयोजक, अभय वैष्णव नगर मंत्री, कान्हा समाधिया सह मंत्री, प्रियांशु वैष्णव नगर सह मंत्री,ऋषभ गोयल नगर सह मंत्री, अरुण वैष्णव कार्यालय मंत्री, , कुलदीप शाक्य एसएफडी प्रमुख, रोहित धाकड़,आशीष धाकड़ सचिन गौड़ आदि सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129