आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन 2 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 7.30 बजे सदर बाजार से शुरू होकर नगर के निम्न स्थानों से होकर निकलेगा। सदर बाजार स्कूल, हंसविल्डिंग, विद्या देवी वाली गली, आर्य समाज मंदिर, सदर बाजार, टेकरी, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड से माधव चौक, गांधी चौक, 14 नंबर कोठी से न्यू ब्लॉक चौराहा से बाल निकेतन वाली गली से निकलेगा। आप सभी से आग्रह अपने चित्त परिचितों को आह्वान करके मार्ग में पड़ने वाले स्थान पर संचालन का भव्य स्वागत करें।
आर्य समाज और जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन निकलेगा
शिवपुरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयदशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 2 अक्टूबर दशहरे के दिन पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। शिवपुरी शहर में 2 अक्टूबर को आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन कन्या विद्यालय सदर बाजार से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार जल मंदिर बस्ती का पथ संचलन गांधी पार्क मैदान से प्रारंभ होगा। यहां पर प्रात: 7:30 बजे से पथ संचलन के लिए सभी स्वयं सेवक पहुंचेंगे। दोनों बस्तियों का पथ संचलन का समापन सदर बाजार स्कूल में होगा।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें