शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित मुस्कान अभियान के तहत दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में देहात थाना प्रभारी श्री जितेंद्र मावई, सब इंस्पेक्टर श्री योगेंद्र सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुशवाहा जी द्वारा बच्चों को मुस्कान अभियान की अहमियत के बारे में जानकारी दी गई है।
थाना प्रभारी श्री मवई ने कहा की अगर कुछ गलत बात होती है तो पहले आप अपने माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों को बताएं इसके बाद आप पुलिस की सहायता भी ले सकते हैं। सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह सेंगर ने शादी की सही उम्र नशा मुक्ति, बाल मजदूरी, साइबर अपराध, के बारे में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें बच्चों से जुड़े तमाम समस्याओं के हल को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया था। बच्चों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को पोस्टर वितरित किए गए जिन पर हमारी शक्ति सब की समृद्धि, कानूनी तरीके से ही बच्चा गोद ले, नन्हे नन्हे हाथों को काम नहीं किताब दो जैसे संदेश लिखे हुए थे इन पोस्टर का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में टी आई जितेंद्र सिंह मावई, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुशवाहा, हेड कांस्टेबल नरेश दुबे, सतीश चौधरी , सचेंद्र शर्मा, कांस्टेबल बलबीर सिंह,मिथुन कुशवाह , महिला कांस्टेबल कीर्ति शर्मा ने मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा जारी मुस्कान अभियान के तहत बच्चों को सदैव खुश रहने के टिप्स दिए।
आरंभ में दून पब्लिक स्कूल के संचालक डॉक्टर खुशी खान एवंशाहिद खान ने पुलिस अधिकारियों एवं पदाधिकारियों कास्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान ने किया।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें