Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: जीत लिया आसमान, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की लाडली भतीजी और उनके अनुज मुकेश रघुवंशी की होनहार बिटिया आयुषी रघुवंशी सिविल जज बनीं

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बेटियां आसमान पर बेटियां हर मुकाम पर फतह कर रही हैं। शिवपुरी की बात करें तो यहां होनहारों की कोई कमी नहीं है। देश विदेश में शिवपुरी की प्रतिभाओं का बोलबाला है। इनमें भी बेटियों का परचम हम कई बार देख चुके हैं। हा से हो या हा स्कूल के राज्य स्तरीय परिणाम सभी में बेटियों ने बाज़ी मारी है। आज भी एक ऐसी ही होनहार बिटिया आयुषी ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। जिले के कद्दावर पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी एवं रघुवंशी इंटर प्रायजेज के संचालक गजेंद्र रघुवंशी, जीतू रघुवंशी की लाडली भतीजी और उनके अनुज मुकेश रघुवंशी की होनहार बिटिया आयुषी रघुवंशी सिविल जज में चयनित हो गई हैं। उनके चुने जाने पर वीरेंद्र जी ने लिखा, बहुत बहुत बधाई आयुषी, आप बचपन से ही मेहनती और लगन शील हो। जो सोचा वो कर के दिखाया, बेटा तुम पर प्रभु श्री राम जी की कृपा इसी तरह से बनी रहे। जीवन पथ पर सदैव सफलता के आयाम छूती रहो बहुत-बहुत शुभाशीष। आयुषी की इस उपलब्धि पर धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, नीलू शुक्ला आदि ने बधाई दी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129