Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: टकनेरी में लगा भैरव दरबार, श्री भैरवाष्टमी पर हुआ आयोजन

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*सुंदरकांड पाठ व हर हर महादेव का हुआ उद्घोष
*देश भर से श्रद्धालु ऑनलाइन पूजन में जुड़े
शिवपुरी। दिनांक 12 नवंबर 2025 बुधवार को टकनेरी स्थित श्री भैरव मंदिर पर श्री भैरव अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से जयंती मनाई गई।
तय कार्यक्रम के अनुसार श्री भैरव पूजन का आयोजन किया गया। उज्जैन से पधारे पं श्री रामचन्द्र शास्त्री के निर्देशन में कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे श्री भैरव पूजा एवं भैरव अष्टक पाठ,दोपहर 2:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, शाम 6:00 बजे हर हर महादेव उद्घोष एवं सायं 6:15 पर महाआरती का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु पंडित कैलाशपति, कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा, डॉक्टर जय मंडल सिंह यादव, डॉ श्री हरवीर रघुवंशी, अशोक गुप्ता (SDO PWD) समाजसेवी राकेश गुप्ता, बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर शर्मा, पं.द्वारका प्रसाद शर्मा सिजावट, सिद्धांत नायक, भरत शर्मा, ग्राम टकनेरी के चिरोंजी लाल पटेल, लक्ष्मण सिंह यादव सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देश के अनेक राज्यो से स्थान में श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन के माध्यम से पूजन में जुड़े।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129