शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद की विशेष विभाग बैठक शिवपुरी में संपन्न हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद श्री अम्बरीष सिंह जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हिंदू परंपराएं जो विलुप्त होती जा रही है उन्हें पुनः स्थापित करना होगा। और उसकी परंपरा प्रारंभ भी हो गई है, अयोध्या श्री राम मंदिर के निर्माण में, हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा हेतु ही विश्व हिंदू परिषद बना है विहिप की स्थापना भगवान का कार्य करने के लिए हुई है, जो गौ माता रक्षा, मंदिरों की रक्षा, हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा करना ही विहिप का उद्देश्य है। बैठक में विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री पप्पू वर्मा जी, प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती अनीता सिकरवार जी, श्री नरेश ओझा जी विभाग मंत्री, श्री राजा सिसोदिया जी विभाग संगठन मंत्री, श्री उपेंद्र यादव जी विभाग संयोजक, श्रीमती हेमलता जी, श्रीमती योगिता जी, के साथ तीनों जिलों की जिला कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रही।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें