Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: 'पापा, मेरा 11 साल से बॉयफ्रेंड है...,' डरते-डरते बेटी ने कहा पिता से तो पिता ने दिया ऐसा मार्मिक जवाब कि लोग करने लगे तारीफ, देखिए रिश्ते को लेकर जबरदस्त vairal video

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Delhi दिल्ली। सोशल प्लेटफॉर्म रिश्तों के टूटने की वजह है तो यही रिश्तों को जोड़ने, सोचने, निभाने की भी वजह है। बस नजरिया आपका है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं। दरअसल आज की ये खास स्टोरी एक परिवार और उसमें पिता पुत्री के इर्द गिर्द घूम रही है। सदियों से एक बेटी के लिए अपने पिता से दिल की बात कह पाना मुश्किल भरा सफर रहा है वह भी बॉयफ्रेंड को लेकर कोई बात घर पर बताना आज भी लड़कियों के लिए आसान बात नहीं है। लेकिन माता पिता अच्छे हों तो ये काम भी आसान हो सकता है। इंस्टाग्राम का ये वायरल वीडियो इसी बात को आसानी से समझा रहा है। एक बेटी और पिता की बातचीत का ये वीडियो देश भर में जमकर वायरल हो रहा है।
सुनिए वीडियो के अंश 
पापा मेरा बॉयफ्रेंड है। इतनी सी बात कहने में जिस लड़की को 11 साल लग गए, उसके पिता के कुछ शब्दों ने सारी घबराहट और डर को खत्म कर दिया। वायरल हो रहा ये वीडियो सहज और सपोर्टिव माता-पिता का उदाहरण पेश कर कर रहा है।
वीडियो की शुरुआत में बेटी रोती हुई और पापा उसे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वो उससे कहते हैं कि ‘कुछ नहीं होगा, क्या हुआ बेटा, घबराते नहीं हैं’। ये तो शुरुआत थी, पापा ने बेटी को इसी तरह अपनी बात कहने के लिए राजी कर लिया। फिर बेटी अपना दिल खोलती है। वह कहती है कि बताने का मन तो था लेकिन अब बता रही हूं कि पापा मेरा एक बॉयफ्रेंड है। पापा का जवाब आता है कि इसमें घबराने की क्या बात है ये तो खुशी की बात है। दरअसल बेटी इसलिए घबरा रही थी कि बॉयफ्रेंड इंटरकास्ट है। इस पर पिता कहते हैं कि आजकल जात पात कुछ नहीं होती है। हर कम्युनिटी में कुछ परसेंट अच्छे और कुछ बुरे लोग होते ही हैं लेकिन बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि लड़का अच्छा हो, उसके पास भले की रुपया, पैसा कम हो लेकिन वह लड़की को अच्छे से रख सके। ये कहते हुए पिता ने बेटी से कहा कि हमने भी तो यही किया था  परिवार बड़ा था। हम कमाते भी नहीं थे लोग बोले कैसे रहेगी ये लड़की, क्या सोचकर उसके साथ चली गई, हमारे कानों तक दुनिया की बात आई लेकिन हमने साबित किया और सब कुछ अच्छा हुआ। लड़की ने कहा विवेक है वो पिता ने कहा जानता हूं उसे, फिर बोले दोनों अच्छे से कमाओ और खुश रहो, ज्यादा परेशान होने की नहीं ये तो खुशी की बात है। 
दिल से सोचकर देखिए वीडियो, दिमाग से nhin
वीडियो साफ और खुले दिल वाले पिता और परिवार को दिखाता है। सामाजिक तौर पर जरूरी माने जाने वाले नियम कायदों में से अच्छाई चुन लेना बाकि छोड़ देना, वीडियो को देखिए और सीखिए।
मिली जूली प्रतिक्रिया
वीडियो देखने वाले बेटी की हिम्मत और पिता के सच्चे शब्दों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पिता की एक-एक बात सही है। ज्यादातर ने पिता की तारीफ की तो कई लोगों ने बेटी की हिम्मत की सराहना की की उसने घर वालों को बताया तो सही। लोगों का कहना है कि जरूरी नहीं हर रिश्ता गलत ही हो। हां अगर देख समझकर हमसफर का चुनाव किया जाए तो जिंदगी खुशहाल हो सकती है। इन पिता पुत्री को धमाका न्यूज की तरफ से शुभकामनाएं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129