गुना। म प्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने अपने वार्षिक आयोजन में डा मुकेश अनुरागी शिवपुरी को सारस्वत सम्मान 2025 प्रदान किया गया। होटल राजश्री गुना के सभागार में आयोजित इस समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ श्याम सुंदर दुबे मुख्यातिथि ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र शॉल श्रीफल प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सतीश चतुर्वेदी शाकुन्तल ने की व विशेष अतिथि डॉ श्वेता अरोरा रही।कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध सेंगर, नीलम कुलश्रेष्ठ ,मधुर कुलश्रेष्ठ आदि ने स्वागत किया। आयोजन में डॉ अन्नपूर्णा सिसोदिया अशोकनगर, गोविंद अनुज शिवपुरी, रामबरन शर्मा मुरैना गिरेन्द्र सिंह भदौरिया ग्वालियर प्रमोद सोनी अशोक नगर प्रकाशक बहिन Shivangi Purohit साथ लगभग 20 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें