#धमाका_बड़ी_खबर: पोहरी विधायक को धमकाने वाले प्रभात रावत पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने लगाया NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम), तड़ीपार घोषित, 16 गंभीर अपराध दर्ज आरोपी प्रभात की जमानत निरस्त करवाकर, संपत्ति भी खंगालेगी शिवपुरी पुलिस
शिवपुरी। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को धमकाने वाले आरोपी प्रभात रावत पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाते हुए तड़ीपार घोषित कर दिया है। साथ ही पूर्व के 16 गंभीर अपराध दर्ज आरोपी प्रभात की जमानत निरस्त करवाकर एनएसए में उसे जेल में रहना होगा जिससे राज्य में कोई अपराध घटित न कर सके। इसके साथ ही प्रभात की संपत्ति भी खंगाले जाने की बात शिवपुरी पुलिस ने कही है। बता दें कि राजनीतिक रसूख वाले प्रभात पर पूर्व में भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कारवाई की है लेकिन बीते रोज पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को धमकी देकर प्रभात फिर पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया है। बीते रोज कलेक्ट्रेट की बैठक में कैलाश ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से उक्त मामले में बातचीत की थी। जबकि 15 तारीख को इसी मामले में सर्व समाज के लोग गांधी पार्क में एकत्रित होकर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में है लेकिन उसके पहले ही कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई अंजाम दे दी है। एनएसए लगाए जाने की जानकारी रविवार को एएसपी सुधीर मुले ने मीडिया को दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें