विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने 11 दिसंबर को नगर पालिका की महिला कर्मचारी मनीषा गोस्वामी पर हमला कर लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा कोतवाली में एएसपी सुधीर मुले ने रविवार को किया। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर की शाम नगर पालिका में अस्थाई कर्मचारी के रूपमें काम करने वाली 43 वर्षीय मनीषा गोस्वामी पैदल नगर पालिका हाजिरी लगाने जा रही थीं। जब वह जिला अस्पताल के पीछे वाले गेट के पास पहुंचीं, तभी एक युवक ने जब गले में चेन और लॉकेट देखा तो अचानक उनके सिर पर ईंट से हमला कर धक्का दे दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी उनके गले से सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल की तो 70 सीसीटीवी फुटेज वरदान साबित हुए और जांच में आरोपी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 38 वर्षीय ब्रजेश धाकड़ पुत्र रमेशचन्द्र धाकड के रूप में हुई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में शहर आया था। जैसे ही वह सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया, पुलिस ने उसे पोहरी बायपास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले मजदूरी करता था, लेकिन बाद में अवैध शराब के धंधे में शामिल हो गया था। इस मामले में जेल जाने के बाद उसने बिना मेहनत के पैसे कमाने के लिए लूट की थी। पुलिस ने आरोपी को पोहरी बायपास रोड शिवपुरी से गिरफ्तार किया कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी से लुटा गया मसरुका एक लॉकेट सोने का पेण्डल लगा व एक मोबाइल कुल कीमत करीबन 35000रु. का बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना का अहम खुलासा एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर एएसपी सुधीर मुले के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ की टीम ने किया।इनकी रही सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड , उनि. सुमित शर्मा,, प्र. आर. 797 संतोष वैस, प्र.आर. 686 मनीष पचौरी, प्र.आ. 722 राजवीर सिंह, आर0 831 बृजेश जादौन, आर0 767 अजीत राजावत, आर0 1032 अजय यादव, आर0 शिवकुमार मीणा, आर0 631 अजय यादव।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें