Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: ग्वालियर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 15 यात्री घायल, 2 गंभीर

रविवार, 14 दिसंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ग्वालियर से जयपुर जा रही एक यात्री बस रविवार की रात शिवपुरी के बैराड़ इलाके में पलट गई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है गंभीर रूप से घायलों में मोहरसिंह और पंकज गोस्वामी के नाम सामने आए हैं। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस देरी से चल रही थी जिसके चलते चालक ने तेज रफ्तार में बस दौड़ाई और वो पलट गई। बस में सवार श्योपुर निवासी अशोक गोयल ने बताया कि बस सवारियां उठाने के चलते पहले ही करीब आधा घंटा लेट हो गई थी। देरी पूरी करने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया, जिससे बैराड़ से निकलते ही पेट्रोल पंप के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।
हादसे का शिकार हुई बालाजी बस का क्रमांक UP 81 DT 3004 बताया जा रहा है, जो ग्वालियर से बैराड़ होते हुए श्योपुर और आगे जयपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129