Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खबर_का_असर: धमाका चीफ एडिटर और नगर के व्यवसाई बोले, धन्यवाद एसपी अमन सिंह राठौड़, नगर के न्यू ब्लॉक इलाके में आपसी लेनदेन के मामले को लेकर बीते रोज अपहरण जैसी स्थिति निर्मित कर पुलिस को ललकारने वाले युवकों का कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम शहर में जुलूस निकाल डाला, देखिए video

रविवार, 14 दिसंबर 2025

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। नगर के न्यू ब्लॉक इलाके में आपसी लेनदेन के मामले को लेकर बीते रोज अपहरण जैसी स्थिति निर्मित कर पुलिस को ललकारने वाले युवकों का कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम शहर में जुलूस निकाल डाला। जिसे लेकर नगर के व्यवसायियों ने एसपी अमन सिंह राठौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

(देखिए कानून हाथ में लेने वालों का कैसे निकला जुलूस)
बता दें कि बीते रोज मनियर शिवपुरी निवासी अविनाश धाकड़ जिसकी आर्य समाज रोड शिवपुरी पर जूते और कपड़ों की दुकान है। अविनाश को 11 दिसंबर की शाम जब वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रूपसिंह रावत, जस्सी सरदार, गिर्राज रावत और दो अन्य लोग आए। उन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और सुरवाया की तरफ ले गए।
                (देखिए vairal video) 
फिर मारपीट की और फिजीकल क्षेत्र में वकील के पास लेकर पहुंचे। कोरे कागज पर साइन कराने लगे। लेकिन वह छूटकर भागा और फिजीकल थाने पहुंच गया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था जिसमें उसे चार पांच लोग पकड़ते दिखाई दे रहे थे और अविनाश हेल्प हेल्प चिल्ला रहा था। इस फुटेज से नगर में अफवाह फैली कि एक व्यापारी की स्कॉर्पियो वाले युवक अपहरण करके ले गए। जबकि मामला उधारी के लेनदेन का था। चूंकि नगर में ये घटना दूसरे रूप में फैली तो पुलिस से व्यवसायियों ने युवकों पर कारवाई करने दवाब बनाया। व्यवसायियों का कहना है कि भले ही मामला लेनदेन का हो लेकिन कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। किसी रंगदार की तरह घटना को अंजाम देना गलत है नगर में इससे स्थिति खराब होती है और कानून व्यवस्था और प्रश्नचिन्ह लगता है। आज इसी के चलते एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश और अतिरिक्त एसपी सुधीर मुले के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ की टीम ने सभी युवकों को दबोचा फिर नगर में जुलूस निकाला। 
धमाका चीफ ने भी कहा थैंक्यू एसपी अमन सिंह 
धमाका न्यूज के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने उक्त मामले के साथ विधायक को धमकाने के मामले की आवाज उठाई थी जिसके चलते पुलिस ने उक्त आरोपी प्रभात रावत पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कारवाई की है जिसके तहत पूरे राज्य में वह अपराध घटित न कर सके और जेल में रहे।
टिप्स सार्वजनिक जुलूस से ऐसे बचे 
किसी से लेनदेन हो, या कोई दुकानदार आपका काम न करे, बदतमीजी करे। उसके लिए पुलिस में शिकायत कीजिए। पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी जिससे आपको न्याय मिलेगा। अगर पुलिस सुनवाई न करे तो मीडिया की मदद लीजिए धमाका न्यूज शिवपुरी आपकी आवाज है। अगर फिर भी कोई हल न निकले तो वकील से मिलकर न्यायालय जाइए लेकिन खुद कानून हाथ में लेकर सार्वजनिक बेइज्जती से बचिए। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129