शिवपुरी। शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद अनुज और डा मुकेश अनुरागी को म प्र राष्ट्र भाषा प्रचार समिति शाखा गुना द्वारा सारस्वत सम्मान 25 से सम्मानित किया है।
गुना के राजश्री होटल के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन तथा साहित्यकार सम्मान समारोह देश के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार डा श्याम सुंदर दुबे (हटा,दमोह) के मुख्य आतिथ्य, डा,श्वेता अरोरा के बिशिष्ट आतिथ्य तथा डा,सतीश चतुर्वेदी शाकुंतलम के अध्यक्षत्व मेें सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में विभिन्न विधाओ की आठ पुस्तकों का लोकार्पण और विभिन्न शहरों से आऐ लगभग बीस से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया ।
समारोह में शिवपुरी के अलावा ग्वालियर, मुरैना,भिन्ड,दतिया,अशोक नगर, गुना,इन्दौर, राजगढ के साहित्यकार और बुद्धिजीवी उपस्थित हुए।
गुना के प्रमुख साहित्यकार अनिरुद्ध सिंह सेंगर, मधुर कुलश्रेष्ठ, नीलम कुलश्रेष्ठ और रणीश जैन के संयोजन में सम्पन्न सम्मान समारोह के बाद बृहद कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें